कौन कहां जाएगा इसका फैसला बघेल या रमन नहीं पार्टी करती है, मुख्यमंत्री जी को दुखी होने की जरूरत नहीं : रमन सिंह Watch Video
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने पलटवार किया है।;
रायपुर। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, रमन सिंह का नाम नहीं होने पर मुख्यमंत्री को आखिर क्यों परेशानी हो रही हैं उन्हें दुखी होने की क्या जरूरत है। मुझे छत्तीसगढ़ के चुनाव अभियान में रहना है या कहीं और जाना है ये भूपेश बघेल या रमन तय नहीं करते हैं ये केन्द्र तय करती है।
डॉ. रमन ने कहा, चावल बांटने की योजना की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। इन योजनाओं का क्रियान्वयन देशभर में हुआ है। तमाम आरोपों और झूठी बातें करके अगर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
बता दें पूर्व सीएम औश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का नाम महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है। जिसे लेकर एक ओर जहां विपक्षी दल के नेता लगातार उन पर तंज कस रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी तंज कसते हुए कहा था कि पहले तो जनता ने उन्हें नाकार दिया अब पार्टी भी उन्हें नाकार रही है।
सीएम बघेल ने कहा कि पूरा देश इस बात को जान चुका है कि गरीबों का चावल किसने लूटा है। इसलिए उन्हें प्रचार से दूर रखा गया है। उन्होंन कहा कि 36 हजार करोड़ का घोटाला किसने किया। ये सारे घोटाले पूर्व प्रदेश शासन के है।इसलिए उन्हें अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App