पूर्व विधायक अमित जोगी अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा - मैंने कोई गलत जानकारी नहीं दी, सत्य की होगी जीत Watch Video

पूर्व विधायक अमित जोगी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमित जोगी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद जोगी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कोई गलत जानकारी नहीं दी है।;

Update: 2019-09-17 05:38 GMT

रायपुर। पूर्व विधायक अमित जोगी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमित जोगी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद जोगी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कोई गलत जानकारी नहीं दी है। चुनाव के वक्त फॉर्म में कही भी जन्म स्थान नहीं लिखना था। उन्होंने कहा कि कोर्ट में सत्य की जीत होगी। बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेत्री समीरा पैकरा की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

इस मामले में कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने का फैसला सुनाया था। उसके बाद अमित को पेंड्रा, गोरखपुर उपजेल दाखिल किया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने के दौरान उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया। जहां से उन्हें सेंट्रल जेल रायपुर भेजा गया था। यहां उनके स्वास्थ्य की जांच बालाजी हास्पिटल में की जा रही थी। चार डाक्टरों की देखरेख में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था।

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News