स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा - अब वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नेत्रदान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं। मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है।;

Update: 2019-09-13 07:30 GMT

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नेत्रदान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं। मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है। सिंहदेव ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। इसमें एक छोटा सा कट लगाकर केवल आंख का कार्निया निकाला जाता है। इसमें किसी भी तरीके से आंख या शरीर क्षत-विक्षत नहीं होता। नेत्रदान के बाद आपकी आंखें किसी और की भी जिंदगी रोशन कर सकती हैं। 

टीएस सिंहदेव के साथ उनके विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी नेत्रदान की घोषणा की। इस दौरान रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक और अंधत्व निवारण समिति के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News