मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे के भीतर मिलेगी मदद
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों और कर्मकारों को तात्कालिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। पढ़िए पूरी खबर-;
रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों और कर्मकारों को तात्कालिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर संकटग्रस्त और जरूरतमंद श्रमिकों के समस्याओं के तत्काल या 24 घंटे के भीतर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को जारी कर दिये गए हैं।
राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संकट में फंसे, जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिक और कर्मकार हेल्प हेल्पलाइन नंबर – 9109849992 और 0771 2443809 पर संपर्क कर सकते हैं।