पति और सौतन ने उतारा मौत के घाट, विवाद से परेशान होकर दिया वारदात को अंजाम

12 मार्च की रात को दूसरी पत्नी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-03-21 09:24 GMT

आरंग। पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि विवाद से परेशान पति और सौतन ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पति ने ही 12 मार्च की रात को अपने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को पंधी के पास नहर में फेंक दिया था।

यह घटना आरंग के थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी की है, जहां हफ्तेभर पहले नहर किनारे महिला की लाश मिली थी। मृतिका की पहचान अटल विहार कॉलोनी निवासी बीबी सकीना खातून उम्र 28 निवासी रूप में हुई थी। दावा किया जा रहा है कि हत्या की गुत्थी आरंग पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मृतिका के पति मो. नूर हुसैन और सौतन हलीमा खातून को गिरफ्तार किया है।

आरंग थाना प्रभारी एल.डी. दीवान ने बताया कि- 'रायपुर एसएसपी आरिफ शेख और एडिशन एसपी ग्रामीण ताकेश्वर पटेल और माना सीएसपी अजय शर्मा के मार्गदशन में इस अंधे कत्ल गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। आरोपी आरंग के पास पारागांव 8 साल से टायर और बैटरी रिपेयरिंग का कार्य करता था जो अपने दो बीवियों और 5 बच्चों के साथ आरंग के अटल विहार कॉलोनी में रहता था। आये दिन उसका अपनी पहले पत्नी मृतिका से विवाद होता रहता था। जिससे परेशान होकर उसने 12 मार्च की रात को अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को पंधी के पास नहर में फेंक दिया था।' 

Tags:    

Similar News