International Yoga Day 2019: योग दिवस आज, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों ने किया योग

प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने योग किया। जवानों ने कहा कि योग करने से थकान दूर होती है।;

Update: 2019-06-21 02:35 GMT

सुकमा। दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है। इस मौके पर प्रदेश के कई जगहों पर सामूहिक योग का आयोजन किया गया है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने योग किया। जवानों ने कहा कि योग करने से थकान दूर होती है। 


कोंडागांव में आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। ITBP के 41 वीं बटालियन के जवानों ने योग किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

दोरनापाल में सीआरपीएफ के जवानों ने योग किया। सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के जवानों ने योग किया।


 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News