जगदलपुर : पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने किया मॉक ड्रिल, पूरे क्षेत्र को किया सील
बस्तर कलेक्टर व एसपी भी मौके पर मौजूद थे। पढ़िए पूरी खबर-;
जगदलपुर। बस्तर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। वहीं धरमपुरा के वर्गीस कॉलोनी को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
मॉक ड्रिल की जानकारी एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने दी। कॉलोनी में ही रहने वाले एक शख्स को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पूरी कॉलोनी को सेनेटाइज किया जा रहा है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
वहीं नगर निगम की तैयारियां को पोल खुल गई है। दरअसल सेनेटाइज करने के लिए लाई गई मशीन खराब हो गई। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद मशीन को चालू किया गया। इस दौरान बस्तर कलेक्टर व एसपी भी मौके पर मौजूद थे।
क्या होता है मॉक ड्रिल
भविष्य में अकस्मात घट सकने वाली विपरीत एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए किसी ग्रुप या समूह द्वारा किये गए सामूहिक अभ्यास कार्य को माक ड्रिल कहा जाता है। किसी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस या सेना द्वारा किया गया अभ्यास या बाढ़, भूकम्प अथवा आगजनी से निपटने के लिए NDRF द्वारा किया गया अभ्यास कार्य मॉक ड्रिल कहलाता है।