हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले कवासी लखमा, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।;
रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) से मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले कवासी लखमा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात किया और छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जानकारी के मुताबिक दुष्यंत चौटाला ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आने की स्वीकृति दे दी है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी और समापन 29 दिसंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में देश भर से कलाकार प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। ये मंत्री दूसरे राज्यों में वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और आदिवासी कलाकारों को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App