जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के विरोध में केटीयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन, कहा - जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर करेंगे आंदोलन

जेएनयू (JNU) में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल लेता जा रहा है। फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र सड़कों पर हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जेएनयू के समर्थन में देश के अलग अलग हिस्सों से लोग सामने आ रहे हैं।;

Update: 2019-11-21 08:28 GMT

रायपुर। जेएनयू (JNU) में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र सड़कों पर हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जेएनयू के समर्थन में देश के अलग अलग हिस्सों से लोग सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ से भी जेेएनयू के छात्रों के समर्थन में आवाज उठी है। केटीयू के छात्रों ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया।

इसमें बड़ा संख्या में छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना है कि हम सभी छात्र जेएनयू के छात्रों का समर्थन करते हैं। फीस वृद्धि नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही छात्रों ने पुलिस की पिटाई की निंदा भी की। छात्रों ने कहा है कि हमने क्लास बंद कर जेएनयू के छात्रों का समर्थन किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली जाकर भी आंदोलन करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News