लोकसभा चुनाव 2019: BJP प्रत्याशी सन्तोष ने मां शारदा के आशीर्वाद से शुरू किया जनसम्पर्क, हुई नुक्कड़ सभा

जिले के लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डे 11 वार्ड नं 5 इंदिरा नगर स्थित शारदा मंदिर पहुंचकर मां शारदा का आशीर्वाद लिया।;

Update: 2019-04-15 08:51 GMT

राजनांदगांव। जिले के लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डे 11 वार्ड नं 5 इंदिरा नगर स्थित शारदा मंदिर पहुंचकर मां शारदा का आशीर्वाद लिया। शारदा मंदिर के बाजू में आयोजित नुक्क्ड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनसंपर्क किया।


करबला चौक में पहुचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संतोष पाण्डे के आगमन पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वे वार्ड नम्बर 2 स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लेकर वहां से गोलबाजार में दुकानदारों से जनसंपर्क किया। इसके अलावा वे ठेठवारपारा, कंडरापारा, थाना चौक,रेल्वे चौक, कालकापारा,बधियाटोला में भी जनसम्पर्क करने पहुंचे।




जहां पर कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों ने भी उनका स्वागत किया। श्री पांडे ने इन स्थानों पर नागरिकों व दुकानदारों से जनसंपर्क किया। इस मौके पर विजेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेन्द्र सोनी मारोती, अशोक साहू, रविरंजन मंडल, हरविंदर सिंह मंगे, शशिकांत द्विवेदी, वीरेन्द्र सोनी, सविता दरगढ़, संगीता टेम्भूरकर, सहित वरिष्ठ नेतागण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछडा वर्ग मोर्चा,अनुसुचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसुचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ट, एन जी ओ प्रकोष्ट, पार्षद गण,पूर्व नामांकीत पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष / सदस्य गण एंव बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।लोकसभा चुनाव 2019: डोंगरगढ BJP प्रत्याशी सन्तोष ने मां शारदा के आशीर्वाद से शुरू किया जनसम्पर्क, हुई नुक्कड़ सभा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News