Lok Sabha election Results : जानिए छत्तीसगढ़ में किस सीट पर खिला कमल, किस सीट पर मिला हाथ को साथ
छत्तीसगढ़ में मोदी लहर कायम है। बीजेपी ने कुल 11 सीटों में से 9 पे जीत दर्ज किया है। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त जरूर है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दुर्ग हाथ से फिसल गया है।;
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मोदी लहर कायम है। बीजेपी ने कुल 11 सीटों में से 9 पे जीत दर्ज किया है। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त जरूर है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दुर्ग हाथ से फिसल गया है। कांग्रेस के खाते में कोरबा और बस्तर की सीट गई है। जबकि शेष सीटें बीजेपी के खाते में गई है। हालांकि ये कयास लगाया जा रहा था कि विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस लोकसभा में भी बेहतर करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
जानिए किस सीट पर किसको मिली जीत....
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी और बीजेपी को बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आया है। मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं इन चुनावों अथक परिश्रम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त करता हूं।
जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आया है। मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
— छोटा आदमी Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 23, 2019
मैं इन चुनावों अथक परिश्रम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त करता हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App