राजधानी में दिखा देशभक्ति का जज्बा, नया कीर्तिमान रचने छत्तीसगढ़ में निकली 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा Watch Video
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज सुबह से देश भक्ति के रंग में रंगी एक और नया कीर्तिमान मानने की तैयारी में है। वसुधैव कुटुंबकम फांउडेशन द्वारा आयोजित 'मेरी जान तिरंगा' है कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।;
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज सुबह से देश भक्ति के रंग में रंगी एक और नया कीर्तिमान मानने की तैयारी में है। वसुधैव कुटुंबकम फांउडेशन द्वारा आयोजित 'मेरी जान तिरंगा' है कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे और पारंपरिक वेषभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम इस 15 किलोमीटर लंबी यात्रा के माहौल को रोचक बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। जिसके सफल होने पर छत्तीसगढ़ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा देगा।
देश-भक्ति से ओतप्रोत रायपुर के लगभग 8,500 स्कूली बच्चे के साथ राजधानीवासी भी इसमें शामिल हुए हैं। आमापारा से एनआइटी होते हुए साइंस कॉलेज के ग्राउंड से वापस आमापारा तक 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराया जा रहा है।
फाउंडेशन के सदस्यों का दावा है, कि ये अब तक के इतिहास में भारत का सबसे लंबा तिरंगा होगा। समारोह के लिए विशाल मंच भी तैयार किया गया है। तिरंगा यात्रा की शुरूआत हो चुकी है, इस यात्रा में बच्चे, बूढ़े, जवान से लेकर दिव्यांग तक शामिल है।
10 हजार से ज्यादा लोग इस यात्रा में शामिल है। करीब 18 कारीगरों की दिन-रात मेहनत से तैयार किया सबसे लंबा तिरंगा में 1100 किलो कपड़ा लगा है। राजधानी रायपुर में आज फहरेगा। पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App