मंत्र पढ़ने के दौरान 'स्वाहा' नहीं बोलने पर महाराज नर्मदानंद ने पंडित को मारा चांटा, मचा बवाल
मध्यप्रदेश के रतलाम में अजीबों गरीब मामला सामने आया है जहां मंत्रोच्चार और आहुति देने के दौरान स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदानंद महाराज ने पंडित को थप्पड़ मार दिया।;
मध्यप्रदेश के रतलाम में अजीबों गरीब मामला सामने आया है जहां मंत्रोच्चार और आहुति देने के दौरान स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदानंद महाराज ने पंडित को थप्पड़ मार दिया। सागोद रोड स्थित नित्यानंद आश्रम में रविवार सुबह गणपति यज्ञ के दौरान पंडित भूपेश द्वारा स्वाहा नहीं बोलने से संत नर्मदानंद महाराज नाराज हो गए और पंडित को डांट लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। वहीं पंडित भूपेश ने भी इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर, नर्मदानंद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और एक भक्त को पक्ष रखने को कहा।
इसके बाद कर्मकांडी वेदपाठी ब्राहम्ण संघ के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो सभी ने नाराजगी जताई साथ ही दीनदयाल नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। नित्यानंद आश्रम में पांच दिन तक चलने वाला गणपति यज्ञ का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। रविवार की सुबह भूदेव पंड़ित, शुभम मेहता मंत्र पढ़ रहे थे और अन्य पंडित नंदकिशोर व्यास, पं. मयूर शर्मा, पं. दीपक शर्मा व हेमंत उपाध्याय आहुति दे रहे थे। इस दौरान मंत्र पढ़ने के बाद स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदानंद महाराज ने भूदेव शुभम को डांटा तो वे आसंदी से उठ गए। इसके बाद उन्होंने दूसरे पंडित को मंत्र पढ़ने को कहा जिस पर महाराज नर्मदानंद ने पंडित शुभम को चांटा मार दिया।
बता दें महाराज नर्मदानंद का विवादों से पुराना नाता रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। उन पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने और समर्थकों को आपस में लड़वाने का भी आरोप लगा था। जिसके उन्होंने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App