नक्सलियों ने की संयुक्त वन प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्य की हत्या, लगाया मुखबिरी का आरोप
समिति के दो सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पढ़िए पूरी खबर-;
जगदलपुर। नक्सलियों ने तिरिया संयुक्त वन प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्य की हत्या कर दी। इसके साथ समिति के दो सदस्यों के साथ मारपीट की भी खबर है। बस्तर एसपी ने की घटना की पुष्टि की है।
यह घटना 7 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में तिरिया में हुए मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने लगाया सदस्यों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की है। मारे गए पूर्व समिति सदस्य का नाम दामू बताया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे कांदाजोड़ी का निवासी था।
नक्सलियों के डर की वजह से प्रबंधन के सदस्यों ने पुलिस को केवल मौखिक जानकारी दी है।