नक्सलियों की बड़ी साजिश एक फिर नाकाम, दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर लगाया 10 KG IED

छत्तीसगढ़ सुकमा में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर 10 KG IED प्रेशर कुुकर बम लगाया था।;

Update: 2019-08-24 09:33 GMT

छत्तीसगढ़ सुकमा में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर 10 KG IED प्रेशर कुुकर बम लगाया था। जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।


शनिवार को नक्सलियों ने फिर एक बार बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में जगरगुंडा के मुख्या मार्ग पर सड़क किनारे 10 KG का प्रेशर बम लगाया हुआ था, मगर समय रहते CRPF 74वाहिनीं ने बड़ी घटना को होने से पहले ही नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 KG के IED को CRPF 74 की BDS की टीम ने द्वितीय कमान अधिकारी कुमम सोनी के नेतृत्व में विस्फोट कर विफल किया।


बता दें की इस मार्ग पर सबसे ज्यादा सुरक्षा बलों की आवाजाही रहती है। इसी वजह से नक्सलियों ने जवानों को नुक्सान पहुचाने के नजरिये से आइईडी प्लांट किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: