छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, BSF का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल बीएसएफ का जवान जगतार सिंह है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट भेजा गया है।;

Update: 2019-05-13 11:51 GMT

मलकानगिरी। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल बीएसएफ का जवान जगतार सिंह है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एंबुस लगाकर घटना को अंजाम दिया है।  जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी मुहिम में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सप्तधारा पुल के पास ब्लास्ट किया। जिसमें एक जवान घायल हो गया। 

Full View

इससे पहले नक्सलियों छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली में भी आज घटना को अंजाम दिया। वहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी तीन गाड़ियों में आगजनी कर दी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News