अरुण जेटली के निधन से सियासी जगत में शोक, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे और मूणत ने जताया शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर 12.07 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।;
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर 12.07 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। तबियत खराब होने पर 9 अगस्त को भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक विशेषज्ञों की देखरेख में आईसीयू-वेंटीलेटर पर उपचार चला। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की तबियत में सुधार नहीं हुआ।
अरुण जेटली के निधन की खबर से देश में शोक की लहर छा गई। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर डॉ. रमन सिंह ने शोक जतााया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दुःख पहुँचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दुःख पहुँचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 24, 2019
सरोज पांडे ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूँ, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असम्भव है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे।
ॐ शान्ति शान्ति
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूँ, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असम्भव है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे।
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) August 24, 2019
ॐ शान्ति शान्ति🙏 pic.twitter.com/NfYVJ9mYdO
राजेश मूणत ने ट्वीट कर कहा, सहज विश्वास नहीं हो रहा कि श्री अरुण जेटलीजी अब हमारे बीच नहीं रहे! कानून और वित्तीय मामलों में उनका अध्ययन काफी गहरा था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे!
ॐ शांति!
सहज विश्वास नहीं हो रहा कि श्री अरुण जेटलीजी अब हमारे बीच नहीं रहे! कानून और वित्तीय मामलों में उनका अध्ययन काफी गहरा था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे!
— Rajesh munat (@RajeshMunat) August 24, 2019
ॐ शांति! pic.twitter.com/XgIhmLc6xj
बृजमोहन अग्रवाल ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक जताते हुए लिखा, भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री श्रध्येय जी के निधन की खबर हृदय विदारक है। सुप्रीम कोर्ट के एक सफल वकील, एक जनप्रिय राजनेता व बेहतर संगठनकर्ता के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐशांति...
भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री श्रध्येय #ArunJaitley जी के निधन की खबर हृदय विदारक है। सुप्रीम कोर्ट के एक सफल वकील, एक जनप्रिय राजनेता व बेहतर संगठनकर्ता के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) August 24, 2019
ॐशांति... pic.twitter.com/7MYMdJBTol
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App