प्रत्याशियों के ऐलान से पहले कांग्रेस में उठे विरोध के स्वर, दावेदार की धमकी - टिकट नहीं मिला तो दे दूंगी जान Watch Video

निकाय चुनाव में दावेदारी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता जोर आजमाइश कर रहे हैं। टिकट ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस में असंतोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है।;

Update: 2019-12-05 07:38 GMT

रायपुर। निकाय चुनाव में दावेदारी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता जोर आजमाइश कर रहे हैं। टिकट ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस में असंतोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। टिकट दावेदारी को लेकर कई कांग्रेसी राजीव भवन पहुंचे हैं। वे अपने - अपने टिकट की मांग कर रहे हैं। महामाया मंदिर वार्ड से टिकट मांग रही दावेदार ने  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी के सामने धमकी दी है कि अगर उसे टिकट नहीं मिला तो वह जान दे देंगी। 

Full View

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार देर रात तक मैराथन बैठक चली। जिसमें प्रत्याशियों और दावेदारों के नामों को लेकर खींचातानी चली। कल देर रात तक चली बैठक के बाद भी नामों का ऐलान नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है कि आज शाम या देर रात सूची जारी की जा सकती है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News