रायपुर डबल मर्डरः मृतका मंजू से आरोपी सैफ का था संबंध, दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

कोर्ट मैरिज के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से दोनों में रिश्ते को लेकर तनातनी चल रही थी;

Update: 2019-12-12 03:08 GMT

रायपुर। गोदावरी नगर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका मंजू सिदार से आरोपी सैफ का पहले से ही संबंध था। दोनो ने कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से दोनों में रिश्ते को लेकर तनातनी चल रही थी। आरोपी घटना वाले दिन गोदावरी नगर पहुंचा, जहां मंजू और उसकी बहन से आरोपी का विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों बहनों की हत्या कर दी थी। घटना में तीसरे आरोपी का भी फुटेज सामने आया है। तीसरे आरोपी ने हत्यारों को बाइक में लेकर भागने में मदद की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में रायगढ़ और रायपुर में छापेमारी कार्रवाई कर रही है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News