रायपुर : प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई 'जय हिंद मंच' की टीम
घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को बिस्किट, टोस्ट, पानी पाउच एवं फल बांटे। पढ़िए पूरी खबर-;
रायपुर। लॉकडाउन की वजह से गरीबों और जरुरतमंदों को भरी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर घर वापस लौटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। वहीं कई सामाजिक संस्थाओं ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
इसी क्रम में भनपुरी टोल नाका के समीप जय हिंद मंच की टीम ने अपने घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को बिस्किट, टोस्ट, पानी पाउच एवं फल इत्यादि वितरित किया। इस दौरान जय हिंद मंच की टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
इस दौरान कुछ यात्री बसों में सवार थे तो कुछ से यात्री ट्रकों पर सवार थे। वहीं चिलचिलाती धूप में भी कुछ पदयात्री पैदल ही अपने घर की ओर पलायन करते दिखा रहे हैं।
जय हिंद मंच के अध्यक्ष अनिल मोटवानी एवं कोषाध्यक्ष अतुल वोहरा ने बताया कि- 'लॉकडाउन तक मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए जय हिंद मंच की टीम सहयोग लगातार जारी रखेगीl'
इस काम में विशेष रुप से कमलजीत, सुरेश सचदेव, परमानंद नवानी, शंकर धनवानी पंकज छबलानी, प्रतीक मोटवानी, अनिल मोटवानी अतुल ओहरा, रवि दांडगे का सहयोग रहाl