चित्रकोट विधासनसभा उपचुनाव में हार के बाद रमन सिंह ने कांग्रेस पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

चित्रकोट विधासनसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार बाद पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सत्ता ने प्रशासन का दुरुपयोग किया है। सचिव से सरपंच तक को कांग्रेस के पक्ष में काम करने को मजबूर किया गया।;

Update: 2019-10-24 11:35 GMT

रायपुर। चित्रकोट विधासनसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार बाद पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सत्ता ने प्रशासन का दुरुपयोग किया है। सचिव से सरपंच तक को कांग्रेस के पक्ष में काम करने को मजबूर किया गया। हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों जगह बीजेपी दुबारा सरकार बनाने जा रही है। रमन सिंह ने कहा कि हरियाणा में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं और सरकार भी बनाएंगे।

बता दें कि चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी को इससे पहले दंतेवाड़ा उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। चित्रकोट में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम ने 17853 मतों से जीत दर्ज की है। इससे पहले दीपक बैज यहां से विधायक थे, हालांकि लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News