14 अगस्त को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार तुषार कांति बोस

स्व. देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित वसुंधरा सम्मान इस वर्ष प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक तुषार कांति बोस को दिया जा रहा है। लोक जागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में किया जा रहा है।;

Update: 2019-08-08 09:45 GMT

स्व. देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित वसुंधरा सम्मान इस वर्ष प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक तुषार कांति बोस को दिया जा रहा है। लोक जागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में किया जा रहा है। इस सम्मान के लिए तुषार कांति बोस के नाम का चयन रमेश नैयर, रूचिर गर्ग, ईवी मुरली, भावना पांडे, अरूण श्रीवास्तव एवं राघवेंद्र सिंह की छह सदस्यीय निर्णायक समिति के द्वारा किया गया है। स्व. देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित वसुंधरा सम्मान का यह 19 वां आयोजन होगा। 

आयोजन समिति के सचिव मुमताज ने जानकारी देते हुए बताया है कि तुषार कांति राज्य के अत्यंत वरिष्ठ पत्रकार हैं। देश विभाजन के पश्चात भारत आकर उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। युगांतर एवं अमृत बाजार पत्रिका जैसे समाचार पत्रों में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। 12 जनवरी 1959 को बस्तर जैसे सुदूर, दुर्गम और सुविधा विहीन अंचल से सप्ताहिक समाचार पत्र दंडकारण्य समाचार की शुरूआत की।

हिन्दी पत्रकारिता का ये वो दौर था जब ज्यादातर पत्रकार श्रमजीवी होते थे और सायकिल पर घूम-घूमकर समाचार एकत्र करते थे। उन्होंने जनवरी 1985 से इस समाचार पत्र का दैनिक प्रकाशन प्रारंभ कर दिया। तुषार कांति बोस संघर्षशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनका पत्रकारिता जीवन लगभग 60 वर्षों का है। समाचार पत्र के माध्यम से वृहत्तर आदिवासी जनजीवन की आवाज का उन्होंने अत्यन्त साफगोई के साथ अभिव्यक्ति दी है। वे वर्तमान में समाचार पत्रों से संबंधित राज्य शासन की अनेक समितियों के सदस्य हैं।बस्तर के अनेक सामाजिक संगठनों से वे जुड़े हुए हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News