बड़ी खबर : नारायणपुर में ITBP के जवानों के बीच आपस में फायरिंग, 6 जवानों की मौत, कई घायल
नारायणपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही हैं जहां 6 जवानों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग में 6 जवानों की मौत की खबर हैं। बीच बचाव करने आए जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।;
नारायणपुर। नारायणपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही हैं जहां 6 जवानों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग में 6 जवानों की मौत की खबर हैं। बीच बचाव करने आए जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज किया जा रहा है। इस बात की खबर है कि घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के जवान बताए जा रहे हैं।
मामला कडेनार इलाके का बताया जा रहा है। बस्तर आईजी ने मामले की पुष्टि की है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस कारण से जवानों के बीच तनाव हुआ और आपस में फायरिंग की नौबत आई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि किस कारण से जवानों ने आपसे में फायरिंग की। उन्होंने कहा कि वहां हेलिकॉप्टर भेजा जा रहा है और इलाज के लिए घायल जवानों को रायपुर लाया जाएगा।
Superintendent of Police Narayanpur, Mohit Garg: 6 dead and two injured in a clash amongst Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel in Narayanpur, Chhattisgarh. pic.twitter.com/bodzeiNpmK
— ANI (@ANI) December 4, 2019
मृतक जवानों के नाम - मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो - पश्चिम बंगाल , महेंद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश, दलजीत सिंह - पंजाब, जीडी बीजीश - केरल
घायल जवानों के नाम - जीडी उल्लास - केरल, सीताराम दून - राजस्थान
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App