काम पर लौटे कोरबा के सरकारी डॉक्टर, कलेक्टर से बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त
दो शिफ्ट में ड्यूटी के आदेश के विरोध में पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे थे डॉक्टर, पढ़िए पूरी खबर-;
कोरबा। दो शिफ्ट में ड्यूटी करने के आदेश के विरोध में पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे कोरबा के सरकारी डॉक्टर आज काम पर लौट गए हैं। कलेक्टर से मुलाकात के बाद वे सभी काम पर लौटे हैं। उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, कलेक्टर ने राज्य शासन की गाइड लाइन के अनुसार ड्यूटी करने की समझाइश दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म किया है।
गौरतलब है कि इस हड़ताल के कारण सरकारी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था प्रभावित हुई। मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा। कोरबा के सीएमएचओ का कहना है कि अब डॉक्टरों के काम पर लौटने के बाद बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।