दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार Watch Video
हड़मा मड़काम उर्फ बुधरा (LGS डिप्टी कमांडर) कोसी उर्फ शांति (26 NO.प्लाटून सदस्य),देवा मड़काम उर्फ दिलीप (DKMS सदस्य) के रूप में तीनों की शिनाख्त हुई है।;
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 1 महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मिच्चीपारा के पास नहाड़ी - ककाड़ी के जंगलों से डीआरजी, डीएफ व दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इन सभी नक्सलियों पर हत्या, लूट, आगजनी जैसी दर्जनों घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। तीनों नक्सलियों की पहचान हो गई है। हड़मा मड़काम उर्फ बुधरा (LGS डिप्टी कमांडर) कोसी उर्फ शांति (26 NO.प्लाटून सदस्य),देवा मड़काम उर्फ दिलीप (DKMS सदस्य) के रूप में तीनों की शिनाख्त हुई है। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने प्रेसनोट जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App