सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा में दो इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें एक वर्दीधारी नक्सली भी शामिल है।;

Update: 2019-11-05 10:06 GMT

विकास तिवारी, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें एक वर्दीधारी नक्सली भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों की पहचान हिड़मा मंडावी कटेकल्याण एलजीएस सदस्य व हूंगा मंडावी कटेकल्याण मिलिशिया प्लाटून कमांडर के रूप में की गई है। दोनों ही नक्सलियों पर एक - एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही मौके से जवानों ने दो भरमार बंदूक और भारी मात्रा में डेटोनेटर भी बरामद किया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।



 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News