धान खरीदी को लेकर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम बघेल पर साधा निशाना, कहा - मुख्यमंत्री नौटंकी कर रहे हैं

धान खरीदी पर सियासी पारा हाई है। अब केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था।;

Update: 2019-11-08 11:17 GMT

रायपुर. धान खरीदी पर सियासी पारा हाई है। अब केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था। अब उन्हें वादा पूरा करना चाहिए। कांग्रेस ने किसानों से झूठ बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी, हमने 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य देने की बात कहीं थी लेकिन केंद्र सरकार की पॉलिसी की वजह से हम तीन साल नहीं दे पाए। इसका खामियाजा भी हमे भुगतना पड़ा। ऐसे में मुख्यमंत्री को स्वयं समझना चाहिए। चूंकि घोषणा की है, तो अब उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोच समझ कर घोषणा करनी चाहिए थी। 

नौटंकी कर रहे हैं मुख्यमंत्री -

केंद्रीय मंत्री ने सीएम बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अब सड़क के रास्ते दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। मैंने देखा है जब भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब से लगातार ऐसी नौटंकी करते आये हैं। आज भी मैं इसे उनकी नौटंकी कहती हूँ। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि केंद्र की पॉलिसी क्या है। 

बता दें कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच तना तनी बनी हुई है। कांग्रेस सरकार की मांग है कि 25 सौ प्रति क्विंटल की दर से केंद्र सेंट्रल पुल की तहत धान खरीदे, लेकिन केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया है। जिसको लेकर अब प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस ने 15 नवंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने का ऐलान किया है। वही बीजेपी ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। बीजेपी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जलाने की बात कही है। साथ ही 13 नवंबर को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: