आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, खाना बनाते समय हुआ हादसा
घायल महिला को ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर-;
बिलासपुर। खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने की वजह से वह बुरी तरह से झुलस गई। घायल महिला को ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना ग्राम सजा पाली की है, जहां खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से 29 वर्षीय महिला दीपा साहू पति पन्नालाल साहू जल गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय साड़ी के पल्लू में आग पकड़ लेने के कारण पीड़िता की पीठ जल गई। घटना की सूचना 112 को दी गई, जिसके बाद 112 की टीम ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।