राशन वितरण के दौरान महिला से गाली-गलौज, पार्षद के खिलाफ FIR
पार्षद आवेश हाशमी ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पढ़िए पूरी खबर-;
धमतरी। कोरोना को लेकर देश भर में लॉकडाउन किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें सरकारी राशन की दुकान से राशन का सामान बांटने की भी अनुमति दी गई है। इसी बीच एक पार्षद द्वारा राशन वितरण के दौरान एक महिला से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।
यह मामला अधारी नवगांव वार्ड का है, जहां पार्षद आवेश हाशमी पर राशन वितरण के दौरान एक महिला से गाली-गलौज का आरोप है। महिला की शिकायत के आधार पर थाने में पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं पार्षद आवेश हाशमी ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।