Flashback 2019: इस साल अर्पिता खान, एकता कपूर समेत इन 10 सितारों के घर गूंजी किलकारियां
इस साल 2019 में टीवी और बॉलीवुड की कई हस्तियों को पैरेंट्स बनने का मौका मिला। इन दस सितारो के घर नए मेहमानों ने खुशियां बिखेरी। ये साल इन सितारों के लिए यादगार साबित हुआ।;
साल 2019 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी बचे है, फिर शुरू हो जाएगा उम्मीदों का नया साल 2020.... साल 2020 को लेकर लोग सपने संजो रहे है.. लेकिन इस साल ने कई बॉलीवुड सितारों के सपने पूरे किए है, कई बॉलीवुड सितारों के चेहरे पर खुशियां लाई है... इस साल कई सितारो के घर नए मेहमानों की किलकारियां गूंजी है। इसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल है, जो इस साल मां-बाप बने है.. आईये जानते है इन हस्तियों के बारे में..
सौम्या टंडन (Saumya Tandon)- टीवी शो भाभी जी घर पर है की फेम एक्ट्रेस गौरी मैम यानी सौम्या टंडन ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के चलते सौम्या ने शो से ब्रेक लिया था। सौम्या ने अपने प्रेग्नेंसी की बात 6 महीने तक मीडिया को पता नहीं चलने दी थी। इसका खुलासा उन्होंने नबंवर 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए किया था।
एकता कपूर (Ekta Kapoor)- एकता कपूर 27 जनवरी को मां बनी। एकता कपूर ने मां बनने के लिए सेरोगेसी तकनीक का चुना.. एकता कपूर ने सिंगल मदर है। अपनी शादी को लेकर उनका कहना है कि जैसे ही उन्हें कोई अच्छा लड़का मिलेगा वो शादी कर लेंगी.. तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के बाद एकता कपूर ने भी मां बनने की इच्छा जाहिर की थी, फिर डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने सेरोगेसी के जरिए मां बनना एसेप्ट किया।
माही विज (Mahhi Vij)- टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस माही विज ने 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जय और माही दोनों अपनी बेटी का नाम मिलकर तारा रखा है.. वो अक्सर तारा की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है.. बेटी के जन्म पर जय भानुशाली ने ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था.. जिसमें उन्होंने लिखा- हमारे बेटी हुई है... हमें पैरेंट्स बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया...
सुरवीन चावला (Surveen Chawla)- सुरवीन चावला ने 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। सुरवीन ने बेटी की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.. जिसमें उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे थे.. सरवीन चावला ने अपनी बेटी का नाम 'ईवा' रखा... सुरवीन चावला ने अक्षय ठक्कर के साथ साल 2015 में शादी की थी.. ये शादी काफी सीक्रेट तरीके से की गई, मीडिया को कानों कान इसकी खबर नहीं लगी। साल 2017 में सुरवीन ने अपनी शादी का सीक्रेट रिविल किया।
छवि मित्तल (Chhavi Mittal)- टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल इस साल दूसरी बार मां बनी.. उन्होंने 13 मई को बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी। फोटो में छवि ने बेटे के नाजुक हाथों का थामा हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा... छवि ने साल 2012 में अपनी पहली संतान बेटी अरीजा को जन्म दिया था। उन्होंने साल 2005 में डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी।
ईशा देओल (Esha Deol)- बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को इस साल दूसरी बार मां बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने 10 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया.. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। ईशा ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है जबकि उनकी पहली बेटी का नाम राध्या है। साल 2017 में ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था। ईशा और भरत साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे।
समीरा रेड्डी (Sameera Reddy)- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 25 मई को बेटी को जन्म दिया। समीरा ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस सुबह हमारी नन्हीं परी घर आई.. मेरी बेटी के लिए प्यार और आशीर्वाद के लिए थैंक्यू.. समीरा ने अपनी बेटी को जन्म मुंबई के बीम्स मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में दिया था। साल 2014 में समीरा ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। साल 2015 में उन्होंने अपने बेटे हंस को जन्म दिया था।
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) बने पिता- बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है और ना ही शादी की कोई डेट की घोषणा की है.. अर्जुन रामपास को अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटिया हैं माहिका और मायरा..
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) बने पैरेंट्स- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 10 दिसंबर को पेरेंट्स बने... गिन्नी चतरथ ने बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट के जरिए दी। कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर 2018 में शादी थी। डिलीवरी से पहले कपिल शर्मा ने बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसमें तमाम बड़ी हस्ति शामिल हुई थी।
अर्पिता खान (Arpita Khan)- सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर बहन अर्पिता खान ने बेटी को जन्म दिया। सलमान खान अपने बर्थडे पर दूसरी बार मामा बन गए। अर्पिता अभी मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अर्पिता की ये दूसरी संतान है। इससे पहले उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम आहिल शर्मा है। सलमान खान अपना बर्थडे इसलिए सेलिब्रेट नहीं कर रहे है, क्योंकि वो ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बहन के साथ गुजारना चाहते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App