हरियाणा में भाजपा जजपा में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, जानें किस पार्टी को मिलेगा कौन सा विभाग

हरियाणा में काफी मंथन के बाद भाजपा-जजपा सरकार का विस्‍तार तय हो गया है। नए मंत्रियों को राज भवन में दोपहर साढ़े 12 बजे कल शपथ दिलाई जाएगी।;

Update: 2019-11-13 09:18 GMT

हरियाणा में काफी मंथन के बाद भाजपा-जजपा सरकार का विस्‍तार तय हो गया है। हरियाणा कैबनेट का कल बृहस्‍पतिवार को विस्‍तार होगा और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

नए मंत्रियों को राजभवन में दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला दोनों नेताओं ने पहले ही शपथ ले ली हैं। इन नेताओं के शपथ लेने के करीब 17 दिन बाद हो रहा है। दोनों ने 27 अक्‍टूबर यानि दिवाली के दिनशपथ ली थी।

जजपा ने 14 विभागों की मांग की थी  

इसके साथ ही कैबिनेट में भाजपा और जजपा के बीच विभागों के बंटवारे पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। इस बारे में एक बार बैठक होगी। जजपा को 12 महत्‍वपूर्ण विभाग मिल सकते हैं, हालांकि वह 14 विभागों की मांग कर रही है। इसके साथ ही कैबिनेट विस्‍तार से पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने आज रात भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायकों को डिनर पर बुलाया है।

त्रिशुंक नतीजे को लेकर बनी थी असमंजस जैसी स्थिती

हरियाणा और महाराष्ट्र में एक ही दिन विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे भी साथ ही आए। दोनों जगह त्रिशंकु विधानसभा के कारण हालात ऐसे बने कि असमंजस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की 'गुगली' में सरकार बन नहीं पा रही और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शपथ लेने के बावजूद मंत्रियों और विभागों के नाम नहीं फाइनल हो पा रहे थे। हालांकि अब तय हो गया है कि बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समरोह की तैयारी पूरी है।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: