कुलदीप बिश्नोई इन्टरव्यू : फिल्मस्टार को वोट लेकर चले जाना है ये बात जनता भी जानती है

आदमपुर को चौधरी भजनलाल परिवार का गढ कहा जाता है। 1967 के एक चुनाव को छोड दें तो अब तक जितने भी विधानसभा चुनाव हुए हैं सभी में यहां के लोगों ने चौधरी भजनलाल परिवार को चुनकर ही विधानसभा में भेजा है। 2019 में भी यहां से चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस की टिकट पर चुनाव के मैदान में हैं। पेश है हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी से कुलदीप बिश्नोई की विशेष बातचीत के महत्वपूर्ण अंश-;

Update: 2019-10-09 01:35 GMT

भाजपा ने यहां से सोनाली फौगाट को प्रत्याशी बनाया है? क्या आपको वॉकओवर दे दिया है भाजपा ने?

ये तो साथियों का प्यार और हलके के चूरमे का असर है? भाजपा ने तो बडा सोच समझकर कंडीडेट उतारा है कि कोई फिल्म स्टार उतारकर देखते हैं कुलदीप के सामने। आप सन्नी देओल का उदाहरण लें, उन्होंने सांसद बनने के बाद क्या किया, एक आदमी रख लिया कि मैं तो बिजी रहूंगा मेरा काम ये देखेगा। इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को कौन वोट देगा। वोट लेकर उन्हें शूटिंग पर चले जाना है। लोग बहुत जागरूक हैं आदमपुर के।

प्रश्न: लोकसभा चुनाव ने आपका मनोबल तो कम किया होगा?

कुलदीप: लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में फर्क होता है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। मोदी जी का जादू लोकसभा में खत्म हो चुका है। अब तो लोग चालान से परेशान हैं, व्यापारी और कारोबारी परेशान हैं लोगों में गुस्सा है। दोनों चुनावों में मुद्दे अलग अलग होते हैं। हमारा मनोबल ऊंचा है और आश्वस्त हैं कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देने वाली है।

प्रश्न: राहुल गांधी जी चुनाव छोडकर चले गए हैं, किसे भरोसे कांग्रेस है?

कुलदीप: राहुल गांधी हमारे स्टार प्रचारक हैं। दो चार दिन कोई बाहर चला गया है तो उसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। चुनाव के दौरान आपको दिखाई देंगे वो। लोकसभा चुनाव में उनकी मेहनत का कायल हुआ था कि देखा कि वो कितना संघर्ष कर रहे हैं। फल देना है या नहीं देना है ये जनता को तय करना है। मेरा व्यक्तिगत ये मानना है कि हमें सपने देखने की आदत है और मोदी जी ने लोगों को सपने दिखाए वो हकीकत नहीं बने लेकिन लोकसभा में उनको फायदा हुआ लेकिन अब विधानसभा में हमें फायदा होगा।

Full View

प्रश्न: फिर पुराने चेहरों के हवाले हरियाणा कांग्रेस सौंप दी है?

कुलदीप: जनता जनार्दन फैसला करेगी। हम सबके हाथ में पार्टी है, वोटरों के हाथ में पार्टी है। नेतृत्व बदलाव होते रहते हैं। सब पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

प्रश्न: कांग्रेस के पास क्या कार्यक्रम हैं जो जनता भरोसा करेगी?

कुलदीप: आदमपुर की बात करूं तो जब जब सरकारें रही प्रदेश में विकास हुआ और आदमपुर में भी जमकर विकास हुआ है। बडे बडे प्रोजेक्टस प्लांट हमारी सरकारों में हुए हैं। कांग्रेस की सरकारों पर लोगों का भरोसा है कि ये लोग काम करेंगे। चौधरी भजनलाल को भी लोग इसलिए याद रखते हैं। पांच साल पहले हमारे काम नाम का इस्तेमाल कर भाजपा बनी थी नहीं तो उन्हें पूछता कौन था।

अगले पांच साल में क्या बदलेंगे?

सामूहिक विकास और समान बंटवारे का नियम लागू होगा। सब जगह पर समान रूप से विकास करेंगे और हर वर्ग का ध्यान रखेंगे। हमारा बहुत अच्छा रोडमैप है। संतुलित विकास करेंगे।

कांग्रेस पर तो आरोप ही क्षेत्रवाद के आरोप लगते हैं और आप समान विकास करने की बात करते हैं?

मेरे पिताजी ने फरीदाबाद से चुनाव लडा और जीता, कालका में मेरे भाई चुनाव लडा और जीता। मैं भिवानी से चुना लडा, मेरे चाचा जी फतेहाबाद से जीते। हर कोने से हमने चुनाव जीते हैं। ऐसा तभी होता है जब लोग विकास पर भरोसा करते हैं। मुझे पिताजी के छोडे हुए कामों का पूरा करना है।

तंवर कह रहे हैं कि कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस हो गई है?

मुझे इस पर कुछ भी नहीं कहना है

प्रश्न: पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से आपका प्रत्याशी हारा है?

कुलदीप: नरेंद्र मोदी के नाम की लहर थी। हमारी कमी रही होगी कि हम चौधरी भजनलाल के काम को लोगों को याद नहीं करवा पाए हैं। आदमपुर के लोगों के मन में खुद इस हार का मलाल है। हिंदुस्तान के इतिहास में एक नेता का नाम बता दें जो हर गांव में ढाई बार गया हूं। गले में कैंसर होने की वजह से ढाई साल तक शेडयूल बिगडा लेकिन रेणूका और भव्य हमेशा लोगों में रहे। इस की चाल से विपक्ष ने लोगों को बरगला लिया।

प्रश्न: प्रत्याशी आरोप लगाते हैं कि आदमपुर में उतने काम भी नहीं हुए जितने कुलदीप गिनवाते हैं?

कुलदीप: जो चुनाव लड रहे हैं उनको आदमपुर के भूगाेल का ही ज्ञान नहीं है। हमारी सरकार गए 24 साल हो गए हैं। इस दौरान काफी बदलाव हो गए हैं और काफी विस्तार की जरूरत है अब। हमने आदमपुर में विकास की एक लंबी श्रृंखला तैयार की थी। सडकों का जाल यहां चौधरी भजनलाल ने ही किया था। हजारों लोगों को रोजगार दिया है। अब तो भाजपा ने ऐसे कंडीडेट उतार दिया है जिनको यहां का कुछ भी पता नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: