हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे : दूसरे दलों से आने वाले ये नेता चुनाव जीते और हारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल कर भाजपा, कांग्रेस और जजपा में जाने वाले कई राजनेता इस चुनाव में जीते हैं तो बहुतों को हार का भी मुंह देखना पडा है। इनेलो से भाजपा में आए परेंद्र ढुल जुलाना से, जाकिर हुसैन नूंह से, राजबीर बरारा मुलाना से चुनाव हारे हैं।;

Update: 2019-10-25 01:27 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल कर भाजपा, कांग्रेस और जजपा में जाने वाले कई राजनेता इस चुनाव में जीते हैं तो बहुतों को हार का भी मुंह देखना पडा है। इनेलो से भाजपा में आए परेंद्र ढुल जुलाना से, जाकिर हुसैन नूंह से, राजबीर बरारा मुलाना से चुनाव हारे हैं।

इनेलो से भाजपा में आए लीलाराम गुर्जर कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला को पटखनी देने में, इंद्री से रामकुमार कश्यप और नलवा से रणबीर गंगवा चुनाव जीते हैं। रानिया से रामचंद्र कंबोज, गढी सांपला से सतीश नांदल, फिरोजपुर झीरका से नसीम अहमद, फरीदाबाद एनआईटी नागेंद्र भडाना का इनेलो से भाजपा में सफर सुहाना नहीं रहा है और वो हारे हैं।

होडल से जगदीश नययर जीते हैं। कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले विनोद भ्याना हांसी से, फतेहाबाद में चौधरी दूडाराम विधायक बने हैं। सफीदों से बचन सिंह आर्य नहीं जीत पाए वहीं कालांवाली से विधायक रहे बलकौर भाजपा की टिकट पर चुनाव नहीं जीत सके। टोहाना से टिकट कटने से नाराज देवेंद्र बबली कांग्रेस में जजपा में गए और अब विधायक बन चुके हैं।

जींद से महावीर गुप्ता चुनाव हारे तो कांग्रेस से जजपा में जाने वाले ईश्वर सिंह विधायक बने हैं। गन्नौर से रणधीर मलिक,फतेहाबाद से डॉ वीरेंद सिवाच भी जीत दर्ज नहीं कर पाए। थानेसर ने इस बार भी अशोक अरोडा का साथ नहीं दिया है। कालका से प्रदीप चौधरी कांग्रेस के विधायक बन गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: