हिसार में गरजे सीएम, बोले, जो कभी बोलते थे कहां से आया मनोहर लाल, वह आज मानते हैं लोहा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पूरे प्रदेश में लोगों से मिल रही है। 18 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को हिसार पहुंची। जहां लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।;

Update: 2019-09-04 09:52 GMT

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पूरे प्रदेश में लोगों से मिल रही है। 18 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को हिसार पहुंची। जहां लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar)  ने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा पहले विपक्ष हमें अनाड़ी कहा करता था अब वही लोग अनाड़ी के बजाय राजनीति के खिलाड़ी कहते हैं।


सीएम ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि भाजपा अगर हिसार एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करवा दी तो इस्तीफा दे देंगे। अब चूंकि उड़ान शुरू हो गई तो लोग उनसे पूछने लगे हैं कि इस्तीफा कब दे रहे हैं।

अपनी पार्टी को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की रेलगाड़ी बहुत लंबी है जिसे चढ़ना है वह चढ़ जाए पर अगर कोई लूट खसौट किया तो इसे माफ नहीं किया जाएगा। पार्टी में उन्हीं की इंट्री है जिनके अन्दर सेवाभाव है। जो जनता का खयाल रखना जानते हैं।


सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2014 में जब हरियाणा का विधानसभा चुनाव जीता तो लोगों ने कहा कि ये मनोहर लाल कहां से आ टपका। कौन है ये। अब भला उनको कौन बताए कि ये मनोहर लाल 1980 से प्रदेश की जनता की सेवा कर रहा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: