Maharashtra : हरियाणा मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र गठबंधन पर साधा निशाना, पूछा कांग्रेस हिंदूवादी पार्टी बन गई है?

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन पर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। कहा है कि कांग्रेस अब हिंदूवादी पार्टी बन गई है।;

Update: 2019-11-27 08:46 GMT

हरियाणा की राजनीति के गब्बर कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में गठबंधन पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र में शिवसेना,कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन को निशाने पर लिया है। महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पहली बार गठबंधन को आड़े हाथों लिया है।

अनिल विज ने ट्विट कर कहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मिल कर सरकार बनाई है। उन्हें मुबारक लेकिन जानना है कि क्या कांग्रेस हिंदूवादी पार्टी बन गई है या शिवसेना सेक्युलर हो गई है। 

महाराष्ट्र में कल बनेगी सरकार

महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार कल बनेगी। पहली बार महाराष्ट्र में एक-दूसरे की राजनीति की धुर विरोध कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना एक साथ आ रही हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कांग्रेस-एनसीपी के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण का आयोजन होगा। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: