Mausam Ki Jankari: हरियाणा में होली पर साफ रहेगा मौसम
Mausam Ki Jankari: हरियाणा में बीती रात से ही मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार होली पर मौसम सुहावना बना रहेगा।;
Mausam Ki Jankari: हरियाणा में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब जिले में मौसम साफ बना रहेगा। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले में मौसम फिलहाल ठंडा बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि होली पर मौसम साफ बना रहेगा। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज सुबह मौसम में ठंडक देखने को मिली। कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। आज सुबह फरीदाबाद में 9 बजे 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज मौसम साफ बना रहेगा। वहीं अंबाला के मौसम की बात करें तो यहां आज सुबह 9 बजे 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज मौसम साफ बना रहेगा।
हरियाणा के अंबाला जिले में अगले कुछ दिनों का तापमान
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
10 मार्च | 10.0 | 24.0 | बादल छाए रहेंगे |
11 मार्च | 12.0 | 21.0 | बादल छाए रहेंगे |
12 मार्च | 14.0 | 21.0 | बारिश के आसार |
13 मार्च | 14.0 | 22.0 | बारिश के आसार |
14 मार्च | 12.0 | 24.0 | बारिश |
15 मार्च | 12.0 | 25.0 | बादल छाए रहेंगे |
बीते दिनों हुई बारिश से किसानों को नुकसान
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बीते दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। ओलावृष्टि से किसानों काफी नुकसान हुआ। प्रदेश में किसानों की खडी फसल बर्बाद हो गई। शनिवार को बादलों के कारण सूर्य के दर्शन कम ही हुए तो वहीं रविवार को बादलों और सूरज की आंखमिचोली चल रही है। लोगों को सर्दी का एहसास भी हो रहा है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है।