मौसम की जानकारी : दिन भर चली शीत लहर से कड़ाके की ठंड, समय से पहले ही मार्केट हुई बंद
बुधवार सुबह से ही चली शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। शीतलहरों की वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। ठंड के चलते लोग आग जलाकर उसके आसपास बैठे हुए नजर आए।;
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : दिन भर चली शीत लहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया। शीत लहर के कारण दो पहिया वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह से ही चली शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। शीतलहरों की वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। ठंड के चलते लोग आग जलाकर उसके आसपास बैठे हुए नजर आए।
ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियों का सहारा भी लिया गया। सायं होते-होते भीषण ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और समय से पहले ही मार्केट बंद हो गई। बीएस हार्ट केयर के प्रभारी चिकित्सक डा. पवन बंसल के अनुसार इस मौसम में बच्चों व बुजुगोंर् का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। बच्चे व बुजुर्ग सर्दी के प्रभाव में जल्दी आते है। सुबह वह सायं को बुजुर्ग व बच्चे घर से बाहर न निकलें। शरीर को गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढककर ही घर से बाहर निकले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App