Holi Special: भारत के इन राज्यों में अजीबो-गरीब तरीके से मनाई जाती है होली

होली से जुड़ी कई कहानियां और परंपराएं हैं, लेकिन भारते कुछ जगहों पर अजीबो-गरीब परंपराओं से होली मनाई जाती है। होली के दिन देश के कुछ राज्यों में बेहद अजीबो-गरीब परंपराएं निभाई जाती हैं।;

Update: 2018-02-24 12:22 GMT

होली रंगो का त्योहार है। ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन को भी गले लगा देते हैं। होली रंगों की बौछार और पकवानों की मिठास के साथ-साथ घर में खुशियों का माहौल भी लाता है।

होली पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन जिस तरह हर राज्य की संस्कृति अलग है उसी तरह होली मनाने की प्रक्रिया भी अलग-अलग है।

वैसे तो होली से जुड़ी कई कहानियां और परंपराएं हैं, लेकिन हम अपनी इस रिपोर्ट में अजीबो-गरीब परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, होली के दिन देश के कुछ राज्यों में बेहद अजीबो-गरीब परंपराएं मनाई जाती हैं। जानिए क्या है वह परंपराएं-

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के एक गांव में भील युवक हाथों में मांदल (वाद्य यंत्र) बजाते हुए होली मनाते हैं। युवक वाद्य यंत्र बजाते और नृत्य करते हुए अपनी पसंद की हुई युवती को गुलाल लगाते हैं। अगर युवती को भी वह युवक पसंद होता है तो वह भी युवक को गुलाल लगा देती है और दोनों की शादी हो जाती है।

मालवा

मध्यप्रदेश के मालवा नामक क्षेत्र में होली के दिन लोग एक-दूसरे पर अंगारे फेंकते है। यहां के लोग इस परंपरा को इसलिए मनाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अंगारे फेंकने से होलिका राक्षसी का अंत होता है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कुंडरा गांव में सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती हैं। इस गांव में पुरूषों को होली खेलने नहीं दी जाती है। परंपरा के मुताबिक इस दिन पूरे गांव की महिलाएं राज जानकी मंदिर में इकट्ठा होकर फागुन गीत गाते हुए होली खेलती है। ऐसा करते हुए महिलाएं गांव घूमती हैं और हर मंदिर में जाती हैं।

यह भी पढ़ें: 2 हजार में 2 दिन तक घूम सकते हैं ये 5 शहर, जानें पूरा पैकेज

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुकेत इलाके में होली के दिन अलग ही परंपरा निभाई जाती है। इस दिन बहन-बेटियों के लिए मायके से रोटी भेजी जाती है, इसे बांटा भी कहते हैं। इस इलाके के लोगों का मानना है कि मायके की जमीन में उगी फसल का शेयर बांटे के रूप में बेटियों को दिया जाता है।

ब्रज

ब्रज के बरसाना गांव की होली तो पूरे भारत में फेमस है। यहां पर होली की टोलियां जब पिचकारियां मारती हैं, तो महिलाएं उनपर लाठियां बरसाती हैं। लाठियां बरसाने पर पुरुषों को बचते हुए महिलाओं को रंगों से भिगोना होता है, इसे लठमार होली भी कहते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News