Valentines Day 2020 Dates List / ये रही वेलेंटाइन डे 2020 की पूरी लिस्ट
2020 Valentines Day 2020 Dates List In Hindi / वेलेंटाइन डे 2020 लिस्ट : वेलेंटाइन डे कब है 2020 में आपको नहीं पता तो बता दें कि वेलेंटाइन डे 2020 में 14 फरवरी को है, आइये जानते हैं वेलेंटाइन वीक लिस्ट 2020 (Valentine Week List 2020) के अनुसार रोज डे कब है, प्रपोज डे कब है, चॉकलेट डे कब है, टेडी डे कब है, प्रॉमिस डे कब है, हग डे कब है और किस डे कब है 2020 में।;
Valentine Day 2020 : वेलेंटाइन डे 7 दिनों तक चलने वाला प्यार करने वाला अकेला त्योहार है। इसकी खासियत ये है कि ये पूरी दुनिया में एक साथ सेलिब्रेट किया जाता है। वेलेंटाइन डे के आने से पहले ही बाजारों में हर तरफ प्यार भरे मैसेज, दिल के आकार के कार्ड्स और गिफ्ट्स की भरमार होती है। ऐसे में आज हम आपको वेलेंटाइन के सबसे खूबसूरत सप्ताह की पूरी लिस्ट (Valentine Week List) बता रहे हैं, जिससे आप अपने पसंद के दिन पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकें।
Valentine Week List 2020 Dates Schedule Full List 7th To 14th February 2020
Dates | Days |
07 फरवरी 2020, शुक्रवार / 7 February 2020, Friday | रोज डे 2020 / Rose Day 2020 |
08 फरवरी 2020, शनिवार / 8 February 2020, Friday | प्रपोज डे 2020 / Propose Day 2020 |
09 फरवरी 2020, रविवार / 9 February 2020, Friday | चॉकलेट डे 2020 / Chocolate Day 2020 |
10 फरवरी 2020, सोमवार / 10 February 2020, Friday | टेडी डे 2020 / Teddy Day 2020 |
11 फरवरी 2020, मंगलवार / 11 February 2020, Friday | प्रॉमिस डे 2020 / Promise Day 2020 |
12 फरवरी 2020, बुधवार / 12 February 2020, Friday | हग डे 2020 / Hug Day 2020 |
13 फरवरी 2020, गुरुवार / 12 February 2020, Friday | किस डे 2020 / Kiss Day 2020 |
14 फरवरी 2020, शुक्रवार / 14 February 2020, Friday | वेलेंटाइन डे 2020 / Valentine's Day 2020 |
Happy Valentine Day Date 2020 List With Image
वेलेंटाइन डे का इतिहास Valentine Day History
वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत तीसरी सदी में रोम में हुई थी। उस समय वहां के राजा क्लोडियस ने अपने नगर के सभी लोगों को एक सख्त निर्देश के साथ प्यार और शादी करने पर पाबंदी लगा दी थी। उसका मानना था कि महिलाएं पुरूषों की बुद्धि खत्म करके उन्हें अपना गुलाम बना लेती है। ऐसे में कुछ समय बाद वहां रहने वाले एक संत वेलेंटाइन ने राजा की इस आदेश के खिलाफ विरोध शुरु किया, जिस में आम लोगों के साथ राज्य के अधिकारी और सेना के लोग भी शामिल होने लगे। राजा क्लोडियस ने अपने खिलाफ विरोध के स्वर को बढ़ते हुए देखकर संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी को 269 के दिन फांसी की सजा देने का आदेश दिया। जिसके बाद से हर रोम के सभी लोग संत वेलेंटाइन और प्रेम के प्रतीक के रुप में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं।
Valentine's Day 2020 Week List Dates And Importance
रोज डे (Rose Day 2020 Date Importance) - दुनिया में 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने मनपसंद लड़के और लड़की को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। आप भी इस दिन अपने प्यार के साथ दोस्ती के नए रिश्ते की भी शुरुआत कर सकते हैं। वैसे भी प्यार की पहली सीढ़ी हमेशा दोस्ती ही होती है। दोस्ती के लिए पीला फूल देना सबसे फायदेमंद होता है।
प्रपोज डे (Propose Day 2020 Date Importance) - 8 फरवरी को प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं यानि अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करते हैं। अगर आप भी अपने मनपसंद पार्टनर से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आप लव नोट, म्यूजिकल वीडियो या किसी खास मैसेज के साथ प्रपोज कर सकते हैं।
चॉकलेट डे (Chocolate Day 2020 Date Importance) - 9 फरवरी को लोग अपने रिश्ते की नई शुरुआत होने की खुशी में एक-दूसरे का चॉकलेट से मुंह मीठा करवाते हैं। आप भी इस दिन अपने नए रिश्ते की मीठी शुरुआत को चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।
टेडी डे (Teddy Day 2020 Date Importance) - वेलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन अधिकांश बॉयफ्रेंड्स अपनी गर्लफ्रेंड को अपने बजट के मुताबिक बड़ा या छोटा टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। आमतौर पर लड़कियों को टेडी बियर बहुत ज्यादा पसंद होते हैं।
प्रॉमिस डे (Promise Day 2020 Date Importance) - वेलेंटाइन डे के पांचवें दिन यानि 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन अधिकतर कपल्स एक-दूसरे से हमेशा साथ देने और प्यार करने का प्रॉमिस करते हैं। ये दिन रिश्ते को पक्का करने के लिए मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन होता है जब लोग रिश्ते में केयर, भरोसे और प्यार को लंबे समय तक बनाए रखने का एक-दूसरे से प्रॉमिस किया जाता है।
हग डे (Hug Day 2020 Date Importance) - 12 फरवरी को हग डे यानि एक दूसरे को गले लगाने का दिन होता है। ये दिन आपको पार्टनर के साथ अपनी स्पेशल फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का एक माध्यम बनता है। गले लगाकर आप अपने पार्टनर को अपनेपन के साथ कभी न साथ छोड़ने वाला एहसास करवाने के लिए टाइट हग कर सकते हैं, जो उसे रिश्ते में सेफ भी फील करवाएगा।
किस डे (Kiss Day 2020 Date Importance) - 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाते हुए किस करके फीलिंग्स को खुलकर एक-दूसरे से शेयर करते हैं। किस आपके प्यार जताने का एक तरीका होता है। आप अपने पार्टनर के कंफर्टेबलनेस को देखते और समझते हुए उसके हाथ, माथे और गाल पर किस कर सकते हैं।
वेलेंटाइन डे (Valentine Day 2020 Date Importance) - वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन यानि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत में कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब का फूल देना पसंद करते हैं। इस दिन 7 फरवरी को रोज डे पर किए गए सवाल का पार्टनर को जवाब मिलता है कि दोनों के बीच का रिश्ता लंबे समय तक चलेगा या खत्म हो जाएगा। आप इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App