Ex Boyfriend से लेना है बदला तो अपनाएं दीपिका पादुकोण के टिप्स
अगर आपका भी प्यार में दिल टूटा है और आपके बॉयफ्रेंड ने आपको डिच किया है। ऐसे में खुद का दिल दुखाने से और रोने से कोई भी फायदा नहीं है।आप भी दीपिका से सीख ले सकती हैं कि कैसे उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से बदला लिया(Best Revenge On Ex Boyfriend)।;
दीपिका पादूकण (Deepika Pdukone) की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता। यह बात सभी को पता है कि प्यार से शुरू हुई कहानी कैसे धोखे के साख खत्म हुई थी। वहीं ब्रेकअप (Breakup)के बाद दीपिका डिप्रेशन का भी शिकार हुई थी। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड(Boyfriend) से बदला लिया वो काबिल ए तारीफ है। वहीं अगर आपका भी प्यार में दिल टूटा है और आपके बॉयफ्रेंड ने आपको डिच किया है। ऐसे में खुद का दिल दुखाने से और रोने से कोई भी फायदा नहीं है।आप भी दीपिका से सीख ले सकती हैं कि कैसे उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से बदला लिया(Best Revenge On Ex Boyfriend)।
खुद र्कोनर करने के बजाए सोशल एक्टिव रहें
गलती आपके बॉयफ्रेंड ने की है। धोखा उसने आपको दिया है, तो आपको शर्मिंदा क्यों होना। वहीं जब दीपिका का ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने खुद र्कोनर करने के बजाए सोशल एक्टिव रही। ज्यादातर कपल्स के फ्रेंड्स कॉमन होते हैं। वहीं जब उनका ब्रेकअप होता है, तो वो शर्म से अपने दोस्तों से मिलना बंद कर देते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि गलती उसने की है, तो आपको क्यों दोस्तों को छोड़ने की जरूरत है।
एक्स के दोस्त को करारा जवाब दें
जब प्यार में धोखा मिलता है, तो गुस्सा आना भी लाजमी है। अगर आपके एक्स का दोस्त आपको टीज करे तो आपको अपना दिल दुखाने के बदले उसका करारा जवाब देना चाहिए। जिससे उसका मुंह वहीं बंद हो जाए। आगे से वो आपके साथ ऐसा मजाक करने की कोशिश भी न करें। ठीक उस तरह जैसे दीपिका ने एक चैट शो के दौरान किया था।
करण जौहर ने शो के दौरान दीपिका को टीज करते हुए सवाल किया था कि वह रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट देना पसंद करेंगी। इस पर दीपिका ने दमदार जवाब देते हुए कहा था कि वो रणबीर कपूर को कॉन्डम के पैकेट्स गिफ्ट करना चाहेंगी। जिसके बाद करण की बोलती ही बंद हो गई थी।
करियर पर ध्यान दें
दीपिका ने अपना दिल टूटने के बाद पूरा ध्यान अपने करियर पर दिया। यही वजह है कि आज उनकी एक अलग पहचान है। यकीन मानिए एक्स से बदला लेने का सबसे करारा जवाब खुद को उससे ज्यादा कामयाब करना है। खुद को उससे ज्यादा कामयाब बनाकर आप उसे इनडायरेक्ट वे में जवाब देती हैं।
Also Read:Mother's Day 2020: हर लड़की को शादी के बाद मां की ये बातें आती हैं बहुत याद Mother's Day 2020: हर लड़की को शादी के बाद मां की ये बातें आती हैं बहुत याद
मूव ऑन करें
जब आपका चीटर बॉयफ्रेंड मूव ऑन कर गया, तो आप क्यों उसके पीछे अपने आंसू उस पर वेस्ट कर रही हैं। एक बार धोखा मिला है, तो ऐसा नहीं कि आपके साथ फिर से वैसा हो। क्या पता आपकी लाइफ में कोई शख्स आने वाला हो जो आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हो। दीपिका ने भी धोखा मिलने के बाद प्यार से विश्वास नहीं खोया। यही वजह है कि आज उनके पास रणवीर सिंह जैसा साथी है, जो उन्हें हद से ज्यादा प्यार करता है।