Friendship Day 2019 : सोशल मीडिया पर दोस्त बनाते समय बरतें ये सावधानियां...

Friendship Day 2019 : 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे 2019 (Friendship Day 2019) मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी फेसबुक या सोशल मीडिया पर नए फ्रेंड्स बनाने और उनके साथ फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) आऊटिंग पर बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जाने से पहले इन बातों का जरुर ख्याल रखें वरना आप किसी अपराध का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको सोशल मीडिया पर दोस्त बनाते समय बरतें ये सावधानियां (Social Media Friendship Precautions) बता रहे हैं।;

Update: 2019-07-31 02:08 GMT

Friendship Day 2019 : आज के दौर में अक्सर युवा अपने सभी काम और रिश्ते सोशल मीडिया के जरिए ही करना पसंद करते हैं। उनमें चाहें कोई फेस्टिवल विश करना हो या किसी का बर्थ डे सेलिब्रेशन। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स बनाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज आपके लिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2019) के खास मौके पर सोशल मीडिया पर दोस्त बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियां (Social Media Friendship Precautions) लेकर आएं हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2019) को हैप्पी फ्रेंडशिप डे (Happy Friendship Day) बना सकेगें।

Friendship Day 2019 :  सोशल मीडिया पर दोस्त बनाते समय बरतें ये सावधानियां...

1.सोशल मीडिया और फेसबुक पर हमेशा अपने करीबियों और दोस्तों को ही फ्रेंड लिस्ट में जोड़ें। इससे आप साइबर क्राइम के साथ आई डी मिस्यूज से भी खुद को बचा पाएंगें।

2. अगर आपको सोशल मीडिया पर नए-नए दोस्त बनाना पसंद है। तो ऐसे में कभी भी अपने नए दोस्तों से पर्सनल डिटेल शेयर न करें। क्योंकि ऐसा होने कई बार सोशल मीडिया दोस्त आपको फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।

3. कभी भी फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल फोटो या वीडियों शेयर करने से बचें। खासकर किसी फ्रेंड के कहने पर ऐसी गलती न करें। क्योंकि आपका ऐसा करना फ्यूचर में आपकी सबसे बड़ी भूल बन सकती है यानि आपकी फोटोज या वीडियों को लीक किया जा सकता है।

4.कभी भी सोशल मीडिया के दोस्तों से अपनी फैमिली प्रॉब्लम्स और पर्सनल प्रॉब्लम्स शेयर न करें। इससे सामने वाले को आपकी वीकनेस का पता चलता है। जिससे वो उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।

5.आमतौर पर लोगों को फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया वेबसाईटस पर अपना हर पल का अपडेट करने की आदत होती है। जो कई बार आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

6. अगर आप अपने दोस्तों से फेसबुक या मैसेंजर पर लंबी चैट करते हैं, तो ऐसे में अपनी चैट का बैकअप जरुर रखें। इससे आपको साइबर क्राइम का शिकार होने पर अपना समय अपना पक्ष रखने में मदद मिलेगी।

7.सोशल मीडिया साईट्स पर हमेशा अपनी लोकेशन को हाईड रखें। क्योंकि कई बार आपकी लोकेशन के जरिए आप पर हर समय नजर रखी जा सकती है। जो कई बार आपको महंगा पड़ सकता है।

8. लोकेशन के अलावा अपनी पर्सनल डिटेल और फैमिली से जुडी़ जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि देने से बचें।

9. कभी भी अपने घर या घर के आसपास की तस्वीरे न सोशल मीडिया साईटस पर न डालें। ऐसा करने से आप किसी अनहोनी का शिकार हो सकते हैं या कोईआपको फॉलो कर सकता है।

10. सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने कभी भी अकेले न जाएं। ऐसे में अपने साथ किसी दोस्त या किसी करीबी का साथ जरुर लें। वरना आप किसी अपराध का शिकार हो सकते हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News