Hartalika Teej 2019 : हरतालिका तीज पर महिलाएं इन तरीकों से पहचानें पार्टनर के लिए अपने प्यार की गहराई
Hartalika Teej 2019 हरतालिका तीज का त्यौहार 2019 में 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और रिश्ते को मधुर बनाने के लिए व्रत रखती हैं। वैसे तो प्यार को शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। यह तो ऐसा अहसास है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। यही अहसास हमें बताते हैं कि हमारा प्यार जीवनसाथी के लिए कितना गहरा और सच्चा है। ऐसे में आज हम हरतालिका तीज 2019 पर अपने महिलाओं को अपने प्यार की गहराई जानने के तरीके (How to Identify Love Depth) बता रहे हैं।;
Hartalika Teej 2019 : हरियाली तीज का त्यौहार वैवाहिक जीवन को मधुर और मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर हमेशा उनके साथ की कामना करती हैं। हमारा प्यार जीवनसाथी के लिए सच्चा है तो इसे बार-बार कहने की या जताने की जरूरत नहीं पड़ती है। बिना कहे भी महसूस हो जाता है कि एक-दूसरे के लिए दिल में कितना प्यार है। दरअसल, कुछ अहसास और बातें ऐसी होती हैं, जो हमें बता देती हैं कि जीवनसाथी से हमें बेइंतहा प्यार है।ऐसे में आइए जानते हैं कैसे पहचानें पार्टनर के लिए अपने प्यार की गहराई...
बार-बार उनकी याद आना
जब जीवनसाथी आपसे दूर होता है, चाहे वह कम समय के लिए हो या लंबे समय के लिए तो उन्हें आप रह-रहकर अगर याद करती हैं। हर मौके पर मिस करती हैं। जैसे आप काम कर रही हैं, दोस्तों के साथ हैं, किसी खास मीटिंग में बैठी हैं यानी आप कहीं भी हैं लेकिन आपको जीवनसाथी की याद आ ही जाती है। साथ ही उनकी याद आपको अंदर तक गुदगुदा जाती है। इस बात से पता चलता है कि आप जीवनसाथी से बेइंतहा प्यार करती हैं।
चेहरे पर रौनक आ जाना
दफ्तर के तनाव की वजह से, किसी के साथ हुई बहस के कारण, आपका मूड खराब है। लेकिन इस बीच आप अपने जीवनसाथी से फोन पर बात करती हैं या उनसे मिलती हैं तो आपका चेहरा चमक उठता है। आपकी सारी नेगेटिविटी दूर हो जाती है, मन खुशी से भर जाता है। यह बात बताती है कि आप जीवनसाथी से बहुत प्यार करती हैं।
हमेशा साथ होने की ख्वाहिश
बात चाहे मिलकर खाने की हो, घूमने की हो या किसी बात पर सोचने की हो। अगर सालों बाद भी ऐसी तमाम चीजें अपने जीवनसाथी के साथ करना आपको पसंद है तो साफ है कि आपको हमेशा उनके साथ की ख्वाहिश होती है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि साथ उसी का भाता है, जिसे हम दिल से प्यार करते हैं।
ये बातें भी मायने रखती हैं
- चाहे बात घर में मेहमानों की खातिरदारी की हो। घर की सफाई की बात हो या मिलकर कोई योजना बनाने की। अगर आप दोनों हमेशा एक और एक ग्यारह होते
हैं तो यह बात आपके गहरे प्यार का सबूत है।
- क्या आप दोनों शादी के कई सालों बाद भी एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं या कोई दूसरा गिफ्ट? मसलन ग्रीटिंग कार्ड। अगर ऐसा है तो आप कमाल के
जोड़े हैं या यूं कहें कि आप दोनों एक-दूसरे को खूब प्यार करते हैं।
लेखिका - मीरा अमल टैगोर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App