Relationship Tips: फिजिकल अट्रैक्शन और प्यार के बीच हो गए हैं कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या है अंतर

Relationship Tips: ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक समय आता है जब वह फिजिकल अट्रेक्शन और प्यार के बीच के अंतर में फंसे होते हैं। उनके लिए इस बात को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि प्यार और फिजिकल अट्रेक्शन दो अलग-अलग चीजें हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आपको इस अंतर को समझने में आसानी होगी।;

Update: 2022-04-18 06:49 GMT

Relationship Tips: कभी-कभी प्यार (Love) और फिजीकल अट्रैक्शन (Physical Attraction) के बीच अंतर कर पाना बहुत कंफ्यूजिंग हो सकता है। आप अक्सर आकर्षण को प्रेम समझ सकते हैं और प्रेम को आकर्षण समझने की भूल कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षित (Attracted to Someone) हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उससे प्यार करते हैं। कभी-कभी, आप किसी से प्यार करते हुए किसी तीसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। क्या आपको इसके लिए दोषी महसूस करना चाहिए? ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि किसी के प्रति आकर्षित होना मानव स्वभाव है। लेकिन इसके दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं जब आप किसी रिलेशनशिप में कमिटेड (Committed in Relationship) हों और फिर आप किसी और से फिजिकल अट्रैक्ट (Physical Attract) हो जाएं। कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) या फिर चीटिंग जैसी परिस्थिती फिजिकल अट्रैक्शन के कारण ही पैदा होती हैं। अगर आप इस दुविधा में फंसे हैं कि आप किससे प्यार करते हैं और किसके प्रति सिर्फ आकर्षित हैं तो यहां हम आपके लिए लाएं हैं कुछ टिप्स जिनके जरिए आप दोनों में अंतर को समझ पाएंगे...

एक अजीब खिंचाव के कारण आप सीधा सोच नहीं पाते

आकर्षण कभी-कभी जुनून में बदल सकता है। यह ऐसा है जैसे आप उस व्यक्ति के बारे में सोचना, बात करना या कल्पना करना बंद नहीं कर सकते। और उसके साथ रहने की ललक इतनी प्रबल है कि आप उस व्यक्ति के साथ रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आश्चर्यजनक रूप से, इस प्रकार का चुंबकत्व अधिक समय तक नहीं रहता है। हालांकि, प्रेम के मामले में आकर्षण इसका एक हिस्सा हो सकता है लेकिन यह व्यक्ति को पूरी तरह से खत्म नहीं करता है।

शारीरिक या किसी कारण से होता है

इस बात को लेकर काफी बहस होती है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि आकर्षण ज्यादातर शारीरिक होता है और इसमें लस्ट यानी वासना का एक तत्व शामिल होता है। कुछ इच्छाओं की पूर्ति के बाद, आप उस व्यक्ति के प्रति आकर्षित नहीं होते हैं जैसे आप पहले थे। जिसका मतलब है कि आपका जुनून काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि आकर्षण केवल शारीरिक नहीं होता, कोई व्यक्ति किसी के ज्ञान या उसके व्यक्तित्व की ओर भी आकर्षित हो सकता है। लेकिन यहां बात यह है कि आप किसी व्यक्ति के प्रति किसी कारण से आकर्षित होते हैं। वहीं जब आप किसी से प्यार में होते हैं तो ये भावना निस्वार्थ और बिना किसी शर्त के होती है।

खत्म होनें के बाद शायद ही याद आता है

आकर्षण के बारे में यह एक खासियत है कि यह किसी व्यक्ति को तब तक पागल कर सकता है जब तक वह रहता है लेकिन एक बार फिजिकल अट्रैक्शन के खत्म हो जाने के बाद, इसे शायद ही कोई याद या मिस करता है। लेकिन जब आप प्यार में होते हैं, और अगर यह अधूरा या फिर आपके प्यार को मंजिल नहीं मिले, तो आप इसके बाद के वर्षों में हमेशा दर्द महसूस करेंगे। ब्रेक-अप के मामले में भी ऐसा ही है; जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से अलग हो जाते हैं जिसे आप प्यार करते हैं, तो उसे भूलने में दशकों लग जाते हैं।

Tags:    

Similar News