Engagement के बाद कपल्स आपस में जरूर कर लें ये बातें

शादी के बाद आमतौर पर लड़की और लड़के दोनों की ही लाइफ पूरी तरह ही बदल जाती है। ऐसे में अगर सगाई के बाद और शादी से पहले दोनों आपस में कुछ खास बातों के बारे डिस्कस कर लेना एक नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसलिए आज हम आपको शादी के बाद लाइफ पर असर डालने वाली बातों की लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंज्वॉय कर सकें।;

Update: 2021-05-05 03:39 GMT

Relationship Tips : शादी के बाद आमतौर पर लड़की और लड़के दोनों की ही लाइफ पूरी तरह ही बदल जाती है। ऐसे में अगर सगाई के बाद और शादी से पहले दोनों आपस में कुछ खास बातों के बारे डिस्कस कर लेना एक नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसलिए आज हम आपको शादी के बाद लाइफ पर असर डालने वाली बातों की लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंज्वॉय कर सकें।

सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स के बीच होने वाली खास बातें

- सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स को परिवार और रिश्तों से जुड़ी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए। इससे शादी के बाद जिम्मेदारियों को निभाने में आसानी होगी और रिश्ता भी बेवजह से टकराव से दूर रहेगा।

- सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स को अपने-अपने एडजस्टमेंट को लेकर होने वाली परेशानी और उम्मीदों के बारे में एक-दूसरे को खुलकर बताना चाहिए। इससे शादी के बाद रिश्ते के साथ परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव आने वाली स्थिति से बच सकेंगे।

- सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स को आपस में घर के खर्चों और अपने-अपने करियर के बारे में बात जरूर करनी चाहिए। क्योंकि कई जगह शादी के बाद महिलाओं को जॉब को कंटीन्यू नहीं करने दिया जाता है।

- सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स को बच्चों यानि फैमिली प्लानिंग को लेकर भी बात करनी चाहिए। क्योंकि शादी के कुछ दिनों बाद ही घर के बड़े लोग या पड़ोसी बार-बार 'गुड न्यूज' के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप दोनों के एक जैसे जवाबों से स्थिति को संभालना आसान होगा।

- सगाई के बाद और शादी से पहले कपल्स को पैरेंट्स यानि दोनों (लड़की-लड़के) तरफ के लोगों की जिम्मेदारी के बारे में भी खुलकर बात करनी चाहिए। क्योंकि अब लड़कियां भी शादी के बाद भी अपने पेरेंट्स की हेल्प करना या जिम्मेदारी को उठाना पसंद करती है। जिससे कई बार लड़के की फैमिली को ये बात पसंद नहीं आती है।

Tags:    

Similar News