पत्नी चाहे कितनी भी परफेक्ट क्यों न हो पति दूसरी जगह ही सूकन ढूंढते हैं, धोखे ने संगीता बिजलानी की बदल दी सोच

जिंदगी में प्यार में दो बार मिले धोखे ने संगीता बिजलानी सोच ही बदल दी। तलाक होने के बाद संगीता ने एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने शादी के कड़वे सच को बयां किया। इसी बीच आज हम आपको संगीता द्वारा लिखे उस ब्लॉग के बारे में बताने जा रहे हैं।;

Update: 2020-07-10 11:07 GMT

कई बार ऐसा होता है कि प्यार में मिले धोखे की वजह से हमारी सोच बी बदल जाती है। वहीं चीजों को देखने का नजरिया भी बदल जाता है। ऐसा ही कुछ संगीता बिजलानी के साथ हुआ। जिंदगी में प्यार में दो बार मिले धोखे ने उनकी सोच ही बदल दी। तलाक होने के बाद संगीता ने एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने शादी के कड़वे सच को बयां किया। इसी बीच आज हम आपको संगीता द्वारा लिखे उस ब्लॉग के बारे में बताने जा रहे हैं।

संगीता की शादी सलमान खान से होने वाली थी

संगीता को दो प्यार में धोखा मिला। दोनों के अंत ने उन्हें काफी दर्द दिया। संगीता की शादी सलमान खान से होने वाली थी, लेकिन एंड वक्त पर संगीता को उनके दूसरे अफेयर के बारे में पता चल गया, जिसके बाद उन्होंने सलमान से अपना रिश्ता तोड़ लिया।

संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की

वहीं बाद में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। वहीं उनकी शादी सफल नहीं हो पाई और शादी के  करीब 13 साल बाद संगीता का यह रिश्ता भी टूट गया। कहा जाता है कि अजहर का एक बैडमिनटन प्लेयर से अफेयर चल रहा था। जिसके बाद संगीता ने उनसे अलग होने में भलाई समझी।

संगीता की शादी को लेकर सोच ही बदल गई

जिसके बाद संगीता की शादी को लेकर सोच ही बदल गई। तलाक के बाद संगीता ने रिलेशनशिप को लेकर एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने शादीशुदा जिंदगी के 'कड़वे सच' को बयां किया था। संगीता ने इस पर्सनल ब्लॉग को 'Married But not in the Marriage' का टाइटल दिया था।

मॉर्डन मैरेज को संभालना अब ज्यादा मुश्किल हो रहा है

संगीता बिजलानी ने अपने ब्लॉग शुरूआत में लिखा था कि असली शादीशुदा जिंदगी किसी फिल्म की कहानी जैसी नहीं होती है। उन्होंने मॉर्डन मैरेज के कॉन्सेप्ट पर अपनी राय देते हुए कहा था कि आजकल कपल्स रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं चाहते, बल्कि वे अपने होने वाली साथी में फिजिकल और इमोशनल कनेक्शन के साथ ही,आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक स्वीकृति जैसी चीजों को भी ढूंढते हैं'। इसके साथ ही उन्होने लिखा था कि पहले की शादियों के मुकाबले मॉर्डन मैरेज को संभालना अब ज्यादा मुश्किल हो रहा है।

पति अपना सुकून बाहर ही ढूंढता है

वहीं उन्होंने आगे लिखा कि अगर पति को अपनी पत्नी में वो सारी चीजें मिल भी जाएं, जिसकी उसे चाह हो' तब भी वह अपना सुकून बाहर ही ढूंढता है। इसी के बाद शादी में 'पति, पत्नी और वो की कहानी शुरूआत हो जाती है। 

धोखा सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी देती हैं

संगीता बिजलानी का कहना था कि शादीशुदा जिंदगी में धोखा सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी देती हैं, जिसके पीछे की वजह कुछ भी हो सकती है। उनके मुताबिक, ऐसे कई कपल्स हैं, जिनकी शादी बिल्कुल परफेक्ट थी, लेकिन उन्हें एक दिन अपने साथी के अफेयर के बारे में पता चला और उसके मन में बस एक ही सवाल आया 'क्यों?'

अफेयर के पीछे कोई एक कारण नहीं होता है

संगीता ने लिखा था कि अफेयर के पीछे कोई एक कारण नहीं होता है। संगीता का मानना है कि पत्नी चाहे जितनी भी परफेक्ट क्यों न हो वो तब भी धोखा दे सकता है। वहीं मर्द अपनी अंदर की कमी को दूर करने के बजाए दूसरी जगह सुकून ढूंढने लग जाते हैं। 

Also Read: जानें शादी के बाद लड़कियों क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी

 यह कपल पर डिपेंड करता कि वो क्या फैसला लेते हैं

वहीं संगीता मे लास्ट में लिखा था कि यह कपल पर डिपेंड करता है कि वह धोखा मिलने के बाद अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला करता है। जहां कुछ कपल्स अलग होने के फैसला लेते हैं, तो वहीं कुछ माफी मांगकर अपने रिश्तों की कमियों को दूर करते हुए शादी को आगे बढ़ाते हैं। 

Tags:    

Similar News