अगर आप भी अपने पार्टनर से उम्र में बढ़ी हैं तो गांठ बांध लें प्रियंका चोपड़ा की ये बात, बहुत काम की है ये सलाह
अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को लाइफ पार्टनर बनाने पर भी उन्होंने काफी कड़वी बातें सुनीं। लेकिन हर बात को इंग्नोर करते हुए आज वे अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता रही हैं। हाल में प्रियंका ने खुलकर इस पर बात की है। अगर आपका पार्टनर भी आपसे उम्र में छोटा है तो आपको प्रियंका द्वारा बताई गई इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।;
बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। आज उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने फैंस को हमेशा प्रेरित किया है। उनकी लाइफ शुरू से ही काफी चैलिंजिग रही है। वे अक्सर लोगों के निशाने पर रही हैं। वहीं लोगों को ने उनके रिलेशनशिप को लेकर भी तरह तरह की बातें कहीं हैं। अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को लाइफ पार्टनर बनाने पर भी उन्होंने काफी कड़वी बातें सुनीं। लेकिन हर बात को इंग्नोर करते हुए आज वे अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता रही हैं। हाल में प्रियंका ने खुलकर इस पर बात की है। अगर आपका पार्टनर भी आपसे उम्र में छोटा है तो आपको प्रियंका द्वारा बताई गई इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
रिश्ता होना चाहिए मजबूत
जमाने का इतना बदल जाने के बाद आज भी लोग लड़की उम्र में बड़ी और लड़का छोटा हो तो ऐसे रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें बनाते हैं। ऐसे में प्रियंका का मानना है कि कपल के बीच प्यार इतना मजबूत होना चाहिए कि उन्हें समाज के किसी भी ताने से कोई फर्क ही न पड़े। रिश्ते में एक दूसरे को समझना और स्वीकार करना ज्यादा जरूरी है।
भेदभाव क्यों
वहीं प्रियंका का कहना था कि जब लड़का अपने से छोटी उम्र की लड़की से शादी कर सकता है तो लड़की क्यों नहीं। जब लड़का अपने से छोटी उम्र की लड़की से शादी करता है तो कोई सवाल नहीं करता है। वहीं लड़की के ऐसा करने से पर उससे तरह तरह के सवाल क्यों किए जाते हैं।
Also Read: लड़कियों की ये आदतें देखकर लड़के बनाना चाहते हैं उन्हें अपनी पत्नी
पीछे न करें कदम
ऐसी ही स्थिति से गुजरने वाली लड़कियों को प्रियंका सलाह देते हुए कहती हैं कि अगर उनकी जिंदगी में ऐसा इंसान आ गया है जिसके साथ वे अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हैं। ऐसे में वे समाज के डर से पीछे न हटें। हमेशा ध्यान रखें कि रिश्ता आप दोनों का है और आप दोनों को निभाना है। इसलिए फैसला भी आप दोनों का ही होना चाहिए।