Valentine Day 2020: इस वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉयफ्रेंड को गिफ्ट करें ये गिफ्ट्स

Valentine Day 2020 : 14 फरवरी को हर साल पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े इस दिन का इंतजार साल भर करते हैं। इस दिन को गिफ्ट्स और ज्यादा स्पेशल बना देते हैं। इसी बीच आज हम आपका वेलेंटाइन डे खास बनाने के लिए कुछ गिफ्ट्स बताने जा रहे हैं। जिसे देकर आप अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर स्माइल ला सकती हैं।;

Update: 2020-02-04 04:44 GMT

Valentine Day 2020 : वेलेंटाइन वीक लगभग शुरू ही होने वाला है। साल भर प्रेमी जोड़ा वेलेंटाइन डे का इंतजार करता है। इस खास मौके पर एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। अगर आपकी भी जिंदगी में कोई बहुत खास है। और आप उसे एहसास दिलाना चाहती हैं कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका गिफ्ट्स देना होता है। अगर आप भी बॉयफ्रेंड को इस वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देना चाहती हैं। लेकिन अभी तक कुछ डिसाइड नहीं कर पाई हैं। आज आपकी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको कुछ खूबसूरत गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकती हैं।

वॉच (Watch)

सभी की जिंदगी में वॉच खास जगह रखती है क्योंकि आज के बिजी लाइफ में लोग 1 मिनट भी कहीं वेस्ट नहीं करना चाहते। ऐसे में वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड को समय की कीमत बताने के लिए आप वॉच गिफ्ट कर सकती हैं। 

 वॉलेट (Wallet)

बॉयज वॉलेट जरूर रखते हैं। वहीं कुछ लोगों को स्टाइलिश और क्लासी वॉलेट रखने का शौक होता है। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड वेलेंटाइन डे अपने पार्टनर को वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप अलग -अलग डिजाइंस के वॉलेट आपको मार्केट से लेकर ऑनलाइन मिल जाएंगे।

ऑफिस बैग

ऑफिस वालों के लिए बैग काफी जरुरी होता है। अगर आपका बॉयफ्रेंड भी ऑफिस जाता है। तो ये गिफ्ट उसके लिए परफेक्ट होता है। इसके लिए आप ब्लैक या ब्राउन कलर का लेदर बैग गिफ्ट कर सकती हैं। 

कॉफी मग

वेलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने बॉयफ्रेंड को अपनी और उनके साथ वाली एक फोटो प्रिंट वाला कॉफी मग भी गिफ्ट कर सकती हैं। गिफ्ट टीज पर यह मग 275 में मौजूद हैं।

हिडेन मैसेज टाई

आप वेलेंटाइन डे के मौके पर टाई गिफ्ट कर सकती हैं। लेकिन ये टाई बाकी टाइयों की तरह सिंपल नहीं है। इसके लिए आप मार्केट में और ऑनलाइन साइट्स पर वेलेंटाइन डे के मौके पर ऐसी टाई देख सकती हैं जिनमें पीछे की तरफ एक स्पेशल पॉकेट होता है जिसमें आप अपनी सीक्रेट लव नोट्स लिखकर डाल सकती हैं। लव नोट्स लिखने के लिए आपको टाई के साथ पेपर हार्ट्स भी मिलते हैं।


Tags:    

Similar News