Valentines Day 2020: वेलेंटाइन डे पर इस रंग की ड्रेस पहनकर करें प्यार का इजहार
Valentines Day 2020: आपने अक्सर लोगों को वेलेंटाइन डे पर लोगों को अपने प्यार का इजहार अलग-अलग फूलों के रंग से करते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस दिन आपके पहने कपड़ों का रंग भी एक खास महत्व और संदेश देता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको वेलेंटाइन डे पर अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने वाले रंगों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप बिना बोले भी अपने प्यार का इजहार कर सकेगें।;
Valentines Day 2020 : हर रंग कुछ कहता है, क्योंकि हर रंग की अपनी एक अहमियत और ऊर्जा होती है, जो हमारे मूड को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनका असर भावनाओं, जीवन शैली रिश्ते पर भी पड़ता है। आज हम आपको वेलेंटाइन ड्रेस के कलर का मीनिंग बता रहे हैं। ऐसे में अगर आप वेलेंटाइन डे पर बिना बोले अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, अपनी फीलिंग के मुताबिक ड्रेस का कलर चुनें, जिससे आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड आपको और भी बेहतर तरीके से समझ सके।
Valentines Day 2020 / Dress Color Codes Meaning
1. नीला रंग (Blue Color)
अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप वेलेंटाइन डे के दिन नील रंग पहने। क्योंकि नीला रंग आपके लव प्रपोजल को इनवाइट करने वाला रंग माना जाता है यानि आप सिंगल से रिलेशनशिप में जाने के लिए तैयार हैं।
2. हरा रंग (Green Color)
अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसकी हां का इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसे में अपनी फीलिंग्स को बताने के लिए आप वेलेंटाइन डे पर हरे रंग के कपड़े पहनकर पार्टनर से मिलने जाएं। ऐसा करने से शायद उनको आपके इंतजार करने का मतलब समझ में आएगें।
3. लाल रंग (Red Color)
अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और उसके सामने अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करना चाहते हैं, तो आप लाल रंग की शर्ट या लाल रंग का सूट आदि पहन सकते हैं। ये आपके प्यार में होने का संकेत देता है।
4. काला रंग (Black Color)
अगर कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करता है, लेकिन आप उसे पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे में आप उसके सामने काले रंग के कपड़े पहनकर जाएं। ये प्रपोजल के रिजेक्शन को दर्शाता है। इससे आप बिना बोले ही अपनी बातों और पसंद को उन तक पहुंचा पाएगें।
5. सफेद रंग (White Color)
अगर आपको ये महसूस होता है कि आपके आसपास कोई ऐसा है जो आपको पसंद करता है और वेलेंटाइन डे पर प्रपोज कर सकता है, तो ऐसे में आप उस दिन उसके सामने सफेद रंग के कपड़े पहनें। ये आपके रिलेशनशिप में होने का संकेत देगा।
6. संतरी रंग (Orange Color)
अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसे अपने दिल की बात बता नहीं पाएं हैं, तो आप वेलेंटाइन डे के दिन संतरी रंग की शर्ट, टी शर्ट या लड़कियां कोई खूबसूरत ड्रेस पहनें। क्योंकि संतरी रंग आपके रिलेशनशिप के लिए तैयारी यानि प्रपोज करने की फीलिंग को दर्शाता है।
7. गुलाबी रंग (Pink Color)
गुलाबी रंग को हमेशा प्यार से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और उसके प्रपोजल को एक्सेप्ट करते हैं, लेकिन रिप्लाई देने में हिचक महसूस करते हैं या यूनिक तरीके जवाब देना चाहते हैं, तो आप वेलेंटाइन डे के दिन गुलाबी रंग की कोई ड्रेस पहनें।
8. ग्रे / पर्पल रंग (Grey/Purple Color)
अगर आपको वेलेंटाइन डे के दिन किसी के प्रपोजल का जवाब देना है, आप उसे पसंद नहीं करते हैं लेकिन उसका दिल दुखाना भी नहीं चाहते हैं, तो ऐसे में आप वेलेंटाइन डे के दिन ग्रे या पर्पल रंग के कपड़े पहनें। ये दोनों रंग आपके रिजेक्शन और बैटर लक नेक्स्ट टाइम वाली फीलिंग को आसानी से एक्सप्रेस कर पायेगें।
9. पीला रंग (Yellow Color)
अगर आप किसी से अपना रिश्ता खत्म करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप वेलेंटाइन डे के दिन पीला रंग पहनकर अपने पार्टनर के सामने जरुर जाएं, क्योंकि ये रंग आपके आगे बढ़ने यानि मूव ऑन का संकेत देता है यानि वो आपके साथ रिश्ते में रहना नहीं चाहता है।
10. भूरा रंग (Brown Color)
अगर आपका वेलेंटाइन डे से पहले ब्रेकअप हुआ है, तो ऐसे में आप भूरे रंग के कपड़े पहनें। ये आपके टूटे हुए दिल का संकेत देता है। ऐसा करने से हो सकता है, कोई और नया पार्टनर मिल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App