लड़कियों की हंसी से जानें उनके दिल के राज, मुस्कुराहट बताती है स्वभाव

हर किसी के हंसने और मुस्कुराने का तरीका अलग-अलग होता है। अगर बात की जाए तो लड़कियों की तो वह अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्कुराती हैं।;

Update: 2018-02-03 12:02 GMT

हर किसी के हंसने और मुस्कुराने का तरीका अलग-अलग होता है। अगर बात की जाए तो लड़कियों की तो वह अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्कुराती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के हंसने के तरीकों में कई बातें छुपी होती हैं।

जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इस ग्रंथ में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया गया है। शास्त्र में लड़कियों की हंसी देखकर उनके चरित्र और स्वभाव के बारे में पता करने के बारे में वर्णित है।

हंसने के फायदे



इसके अलावा मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है और टेंशन रिलीज होती है। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। यही कारण है कि ऐसा कहा जाता है कि 'लाफिंग इज द बेस्ट मेडिसिन'।

खिलखिलाकर हंसना



सामुद्रिक शास्त्र में खिलखिलाकर हंसने वाली लड़कियों के लिए लिखा है कि ऐसी लड़कियां सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाली होती हैं। वह कभी किसी को धोखा नहीं देती। इसके अलावा ऐसी लड़कियों को ज्यादातर किस्मत का साथ मिलता रहता है।

यह भी पढ़ें: अब उत्तराखंड में मिलेगा गोवा जैसा मजा, आएगा बीच जैसा फील

ठहाके मारकर हंसना



ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां ज्यादातर अपनी लाइफ में सक्सेस होती हैं। ऐसी हंसी के साथ अगर चेहरा व्यंगपूर्ण हो तो उन लड़कियों में अहंकार की भावना होती है।

रुक-रुक कर हंसना



रुक-रुक कर हंसने या एक ही बात पर बहुत देर तक हंसने वाली लड़कियों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां आलसी और कमजोर याददाश्त वाली होती हैं।

मुस्कान



जिन लड़कियों की मुस्कान शांत होती हैं वह अपने मन की प्रसन्नता को जताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञानी होती हैं।

ऐसी हंसी





सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक घोड़े की तरह हिनहिना कर हंसने वाली लड़कियां अपना काम निकलवाने में माहिर होती हैं। ज्यादातर ऐसी लड़कियां मौके का फायदा उठाना अच्छे से जानती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News