बंधक बनाए गए 19 मजदूर : अधिक मजदूरी का लालच देकर ले गए महाराष्ट्र, वापस लाने प्रशासन ने बनाई पांच सदस्यीय टीम...
19 मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बना लिया गया है। अधिक मजदूरी का लालच देकर उन्हें महाराष्ट्र ले जाया गया। फिर महाराष्ट्र के बड्डी जिला में बंधक बना लिया गया। पढ़िए पूरी खबर...;
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित सीतापुर के 19 मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बना लिया गया है। अधिक मजदूरी का लालच देकर उन्हें महाराष्ट्र ले जाया गया। फिर महाराष्ट्र के बड्डी जिला में बंधक बना लिया गया। सभी मजदूर सीतापुर ब्लॉक के ग्राम नकना, बटईकेला के हैं।
सीतापुर के सभी मजदूर...
बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजनों ने जिला प्रशासन से उन्हें वापस लाने की फरियाद लगाई। अब मजदूरों को वापस लाने प्रशासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में नायब तहसीलदार, श्रम निरीक्षक सहित पुलिस शामिल है। ये टीम मजदूरों को वापस लाने महाराष्ट्र रवाना होगी।